ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार सैयद अब्बास इराक़खी ने कहा है आगामी 12 मई से आस्ट्रिया की राजधानी वियेना में परमाणु वार्ता की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विदेश उपमंत्री अब्बास इराक़ची ने मंगलवार की रात एक साक्षात्कार में यह बात कही। इससे पहले चार दिन तक न्यूयार्क में सघन परमाणु वार्ता का एक चरण पूरा हुआ है। अब्बास इराक़ची ने कहा कि यूरोपीय संघ की राजनैतिक मामलों की डायरेक्टर हेल्गा श्मिद के साथ वार्ता 12 मई को शुरू होगी जबकि 15 मई को सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों और जर्मनी के प्रतिनिधि वार्ता में शामिल होंगे और अंतिम परमाणु समझौते का मसौदा लिखने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अब्बास इराक़ची ने कहा कि मसौदा लिखने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है किंतु इसकी गति धीमी है, अलबत्ता आशा है कि 30 जून की समयसीमा के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संभावित परमाणु समझौता होते ही सभी आर्थिक और वित्तीय प्रतिबंध हट जाएंगे और ईरान परमाणु उद्योग में अपना अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाएगा नए परमाणु प्रतिष्ठानों का निर्माण किया जाएगा।
अब्बास इराक़ची ने बल देकर कहा कि बुरे समझौते से बेहतर यह है कि समझौता न हो।