इराक़ी पुलिस का कहना है कि राजधानी बग़दाद में एक भीषण बम धमाके में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है।
एएफ़पी की रिपोर्ट के मुताबिक़, मंगलवार को हुए इस कार बम धमाके में 13 लोग घायल भी हुए हैं। धमाके के तुरंत बाद, सुरक्षा बलों ने इलाकों को घेर लिया और घायलों को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचा गया। अभी तक किसी ने इस आतंकवादी कार्यवाही की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। हालांकि इस प्रकार की आतंकवादी कार्यवाहियां तकफ़ीरी आतंकवादी अंजाम दे रहे हैं। इराक़ में संयुक्त राष्ट्र संघ के मिशन का कहना है कि पिछले एक महीने के दौरान, इराक़ में जारी हिंसा में 812 इराक़ी हताहत और 1726 अन्य घायल हुए हैं।