3 मई 2015 - 13:54
 सऊदी अरब में मानवाधिकारों की स्थिति दयनीय

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेश्नल ने पुनः घोषणा की है कि सऊदी अरब में मानवाधिकारों की स्थिति बहुत ख़राब है।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेश्नल ने पुनः घोषणा की है कि सऊदी अरब में मानवाधिकारों की स्थिति बहुत ख़राब है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार एमनेस्टी इंटरनेश्नल का कहना है कि सऊदी अरब में सत्ता परिवर्तन के बाद नए शासक के सत्ता में आने के बावजूद वहां पर मानवाधिकारों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। मानवाधिकारों के एक सक्रिय कार्यकर्ता का कहना है कि इस देश में राजनैतिक गिरफ़्तारियों का क्रम अब भी जारी है। उन्होंने बताया है कि जो लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में भाग लेते हैं, सुरक्षा बल उन्हें भी गिरफ़्तार कर लेते हैं। जानकारों का कहना है कि सऊदी अरब में तीस हज़ार लोग जेलों में बंद हैं और जेलों की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। सऊदी अरब की सरकार अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों को इन जेलों के निरीक्षण की अनुमति नहीं दे रही है। ज्ञात रहे कि सऊदी अरब में मानवाधिकारों की अति दयनीय स्थिति के बावजूद पश्चिमी देशों की ओर से उसकी आलोचना नहीं की जाती। इसका प्रमुख कारण, पश्चिमी देशों के वे लक्ष्य हैं जिन्हें सऊदी अरब के माध्यम से पश्चिम, इस्लामी जगत में आगे बढ़ा रहा है।