3 मई 2015 - 10:20
 सीरिया, अमरीकी हमले में एक ही दिन में 52 नागरिक हताहत

सीरिया में अमरीकी हवाई हमलों में एक दिन में 52 नागरिकों की मौत हो गई है।

सीरिया में अमरीकी हवाई हमलों में एक दिन में 52 नागरिकों की मौत हो गई है।
यह ऐसी स्थिति में है कि जब निकट के क्षेत्र में भीषण लड़ाई जारी है, लेकिन वहां अमरीका के नेतृत्व में किए गए हवाई हमलों में एक भी आतंकवादी नहीं मरा।तथाकथित मानवाधिकारों के लिए सीरियन ऑबज़रवेटरी के प्रमुख रामी अब्दुल रहमान ने बताया कि शुक्रवार को अलेप्पो के बिरमहले गांव पर अमरीका के नेतृत्व में किए गए हवाई हमलों में 52 नागरिक मारे गए।उनका कहना था कि मरने वालों में 7 बच्चे शामिल हैं, जबकि हवाई हमलों में धवस्त हुए घरों के मलबे में 13 अन्य बच्चे अभी फंसे हुए हैं।रहमान के अनुसार, बिरमहले गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर लड़ाई जारी थी, इसके बावजूद अमरीकी युद्धक विमानों ने गांव पर हमला किया।अमरीका और उसके घटक देशों ने सितम्बर में आईएसआईएस के ख़िलाफ़ लड़ाई के दावे के साथ सीरिया और इराक़ में हवाई हमले शुरू किए थे। इन हमलों में बड़ी संख्या में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया है।सीरिया के राष्ट्रपति बशार असद ने इन हमलों को ग़ैर क़ानूनी बताते हुए अनेक बार इनकी निंदा की है और इन्हें सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन क़रार दिया है।