पाकिस्तान के बलूचिस्तान मे एक बार फिर बालूच विद्रोहियों ने सेना को हमलों का निशान बनाते हुए ९० से अधिक जवानों की मौत का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बलूचिस्तान के नोश्की में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हुए हमले में 5 जवान शहीद और 13 घायल हुए हैं। वहीं बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमले की ज़िम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि करीब 90 सैनिक मारे गए हैं।
एक अधिकारी के अनुसार, “एक बस को व्हीकल बॉर्न IED से निशाना बनाया गया है, जो संभवतः आत्मघाती हमला है, जबकि दूसरी बस को क्वेटा से ताफ्तान जाते समय रॉकेट से संचालित ग्रेनेड से निशाना बनाया गया।” हमले में घायल लोगों को उपचार के लिए नोश्की और FC कैंप ले जाया गया है। नोश्की के SHO सुमालानी ने आशंका जताई कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है।
आपकी टिप्पणी