1 जनवरी 2025 - 12:30
शहीद याह्या सिनवार को मिलेगा अरब पर्सनालिटी ऑफ द ईयर 2024

उनके आखिरी पलों की तस्वीरों ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी क्योंकि उनमें वह एक नेता की तरह नहीं बल्कि एक कमांडर की तरह अपने लड़ाकों के साथ युद्ध के मैदान में थे और लड़ते हुए ही मारे गए।

फिलिस्तीन के शहीद मुजाहिद और दुनिया भर मे प्रतिरोध का चेहरा बन चुके शहीद याह्या सिनवार को ‘अरब पर्सनालिटी ऑफ द ईयर 2024’ चुना जा सकता है। मिस्र के एक न्यूज नेटवर्क ने एक सर्वे किया जिसमें करीब 3 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था, इस सर्वे में सिनवार से जुड़े 15 सवाल पूछे गए थे।

रिपोर्ट बताती है कि सर्वे में 85 फीसद लोगों ने याह्या सिनवार को ‘अरब पर्सनालिटी ऑफ द ईयर 2024’ को लिए चुना है। पार्टिसिपेंट्स ने उन तस्वीरों को भी ब्रांड किया, जिनमें सिनवार को अपने जीवन के आखिरी पलों को ज़ायोनी सेना के खिलाफ प्रतिरोध करते हुए दिखाया गया था, जो 2024 की सबसे प्रभावशाली तस्वीर मानी गई है। 

उनके आखिरी पलों की तस्वीरों ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी क्योंकि उनमें वह एक नेता की तरह नहीं बल्कि एक कमांडर की तरह अपने लड़ाकों के साथ युद्ध के मैदान में थे और लड़ते हुए ही मारे गए।