ग़ज़्ज़ा में साल भर से अधिक समय से 50,000 से अधिक लोगों की हत्या कर चुकी ज़ायोनी सेना ने अब ग़ज़्ज़ा वासियों के लीये पहुँच रही सहायता सामग्री को लूटना भी शुरू कर दिया है।
ग़ज़्ज़ा में हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। अब ज़ायोनी आतंकियों की गोलियों से ज़्यादा लोग इस्राईल की यातनाओं की वजह से दम तोड़ रहे हैं। एक तरफ जॉनी सेना रिफ्यूजी कैंप, अस्पतालों और स्कूलों पर हवाई और ज़मीनी हमले कर रही है तो दूसरी तरफ ज़ायोनी सेना मानवीय सहायता लूट रही है। इससे मानवीय संकट और गहरा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग़ज़्ज़ा में स्वास्थ्य सेवा और आपातकालीन सेवाओं पर ज़ायोनी सेना के हमले, मानवीय पहुंच को कमजोर करना और नागरिकों पर हमले, जीवनयापन के साधनों को खत्म कर रहे हैं।