फिलिस्तीन और लेबनान मे एक साल से भी अधिक समय से जनसंहार कर रहे अवैध राष्ट्र इस्राईल ने बर्बरता की सभी हदों को पार करते हुए 5 पत्रकारों को बम से उड़ा दिया। गज़्ज़ा पर ज़ायोनी सेना के हमले में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों और घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है कहा जा रहा है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने की प्रक्रिया जारी है, वहीं, इन मृतकों में पांच पत्रकार भी शामिल हैं, जो अल-अवदा अस्पताल के कवरेज के लिए आए थे। ज़ायोनी सेना के इस हवाई हमले में अस्पताल के आसपास स्थित गाड़ियां भी चपेट में गईं, जिस वजह से वहां मौजूद लोगों और पत्रकारों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
26 दिसंबर 2024 - 12:52
समाचार कोड: 1517145
अवैध राष्ट्र इस्राईल ने बर्बरता की सभी हदों को पार करते हुए 5 पत्रकारों को बम से उड़ा दिया।