उत्तर प्रदेश मे मस्जिदों के खिलाफ मुहिम के क्रम मे अतिक्रमण की आड़ मे अब कुशीनगर की मस्जिद का सर्वे किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ सुबह हाता इलाके में मदनी मस्जिद का सर्वे किया है। इसका मकसद सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण के आरोपों की जांच करना था। हालांकि, सर्वे के नतीजे अभी तक सामने नहीं आए हैं।
SDM प्रभाकर सिंह ने कहा कि मस्जिद से सटी सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के बारे में एक शिकायत के बाद सर्वे शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई सर्वे के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, मुस्लिम समुदाय ने 15 साल पहले 32 डेसीमल का एक भूखंड खरीदा था और भूखंड के 30 डेसीमल हिस्से का इस्तेमाल करके मस्जिद का निर्माण किया था।