अफ़ग़ानिस्तान मे सड़क दुर्घटना मे कम से कम 50 लोग मारे गए जबकि 70 से अधिक घायल है जिनमे कई की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में 2 सड़क हादसों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता हाफिज उमर ने कहा कि देर रात काबुल-कंधार राजमार्ग पर एक यात्री बस और एक तेल टैंकर के बीच टक्कर हुई जिसमें कई लोग झुलस गए। दूसरा उसी राजमार्ग के एक अलग क्षेत्र में था, जो अफगान राजधानी को दक्षिण से जोड़ता है। उमर ने कहा कि घायलों को गजनी के अस्पतालों में ले जाया गया है।