लोकसभा में मुसलमानों की दयनीय हालत पर गंभीर सवाल उठाते हुए हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संविधान पर चर्चा के दौरान कहा कि देश में मुसलमानों के खिलाफ नाइंसाफी हो रही है और उन्हें कमजोर करने की कोशिश जारी है।
ओवैसी ने संसदीय कार्यवाही के दौरान सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर परिसीमन करने की मांग उठाई और वक्फ बोर्ड पर लगाए जा रहे आरोपों को भी बेबुनियाद करार दिया।
ओवैसी ने आरोप लगाया कि मुस्लिम कैंडिडेट्स को चुनाव जीतने से भी रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की बेटियों को हिजाब और बुर्का पहनने पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। ओवैसी ने मॉब लिंचिंग पर भी सवाल करते हुए कहा कि मुल्क में बीफ के नाम पर मुसलमानों की मॉब लिंचिंग हो रही है। लोगों को खाने पर भी रोक लगाई जा रही है।