11 दिसंबर 2024 - 13:53
पूरे मीडिल ईस्ट में फैलेगा प्रतिरोध, सीरिया पतन से कमज़ोर नहीं होगा रेसिस्टेंस

कुछ लोग सीरिया के उत्तर और कुछ दक्षिणी सीरिया पर कब्ज़ा करना चाहते हैं। अमेरिका इस क्षेत्र में अपना पैर जमाना चाहता है। यह उनके लक्ष्य हैं, लेकिन अल्लाह ने चाहा तो समय साबित करेगा कि, उनमें से कोई भी अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगा।

ईरान की इस्लामी क्रांति के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने सीरिया के घटनाक्रम पर बयान देते हुए कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि सीरिया में जो कुछ हुआ उसकी योजना अमेरिका और इस्राईल के कमांड रूम में बनाई गई थी और हमारे पास इसके सबूत हैं। 

उन्होंने कहा कि इसमें पड़ोसी देश की भूमिका भी स्पष्ट है, लेकिन योजना बनाने वाले वास्तव में संयुक्त राज्य अमेरिका और ज़ायोनी शासन हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिरोध की वास्तविकता यह है कि जितना अधिक दबाव बढ़ता है, प्रतिरोध उतना अधिक स्थिर हो जाता है। जितना अधिक अपराध होता है, प्रेरणा उतनी ही अधिक बढ़ती है। इसके विरुद्ध जितना अधिक युद्ध छेड़ा जाएगा, इसका दायरा उतना ही व्यापक होता जाएगा। मैं कहता हूं कि अल्लाह की मदद से प्रतिरोध पहले से भी ज्यादा व्यापक होगा और पूरे क्षेत्र में फैल जाएगा। 

उन्होंने आगे कहा कि प्रतिरोध के अर्थ और वास्तविकता से अनजान विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिरोध कमजोर हुआ है; ईरान भी कमज़ोर होगा। मैं कहना चाहूंगा कि ईरान अल्लाह की मदद और मेहरबानी से ताक़तवर और मजबूत है। यह भविष्य में और मजबूत होगा। 

हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने सीरिया के हालात पर बात करते हुए कहा कि अल्लाह की मदद से सीरिया के युवा सीरिया के कब्जे वाले इलाकों को आजाद कराएंगे। निश्चिंत रहें ऐसा होगा। प्रतिरोधीगुट अमेरिका को इस क्षेत्र से बाहर निकाल देंगे। उन्होंने सीरिया के खिलाफ साज़िश करने वालों के बारे में कहा कि हालाँकि, सीरिया पर हमला करने वालों के लक्ष्य अलग हैं। कुछ लोग सीरिया के उत्तर और कुछ दक्षिणी सीरिया पर कब्ज़ा करना चाहते हैं। अमेरिका इस क्षेत्र में अपना पैर जमाना चाहता है। यह उनके लक्ष्य हैं, लेकिन अल्लाह ने चाहा तो समय साबित करेगा कि, उनमें से कोई भी अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगा। सीरिया के कब्जे वाले इलाकों को सीरियाई जवान मुक्त कराएंगे।