देश मे एतेहासिक मस्जिदों और मुस्लिम धर्म स्थलों के खिलाफ हिंदुत्ववादी संगठनों की मुहिम मे प्रशासनिक अधिकारी भी बराबर के हिस्सेदार बने हुए हैं इसी क्रम मे आज फतेहपुर की नूरी मस्जिद भी नफरत का शिकार होने वाले धरोहरों मे शामिल हो गई है। 12 दिसंबर इस मामले में कोर्ट का फैसला आना था, लेकिन उससे दो दिन पहले ही प्रशासन ने मस्जिद पर बुल्डोजर चलवा दिया । इस बुल्डोजर कार्रवाई में नूरी मस्जिद का काफी हिस्सा बर्बाद हो गया। लगातार 5 घंटे चले इस बुल्डोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस की भारी बल तैनात रही। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई पीडब्लूडी ने की है। उन्होंने कहा कि बांदा-चिल्ला मार्ग का चौड़ीकरण होना था. चौड़ीकरण क्षेत्र में मस्जिद का कुछ हिस्सा आ रहा था।
10 दिसंबर 2024 - 18:24
समाचार कोड: 1512739
बांदा-चिल्ला मार्ग का चौड़ीकरण होना था. चौड़ीकरण क्षेत्र में मस्जिद का कुछ हिस्सा आ रहा था। 12 दिसंबर इस मामले में कोर्ट का फैसला आना था, लेकिन उससे दो दिन पहले ही प्रशासन ने मस्जिद पर बुल्डोजर चलवा दिया ।