7 दिसंबर 2024 - 14:35
वक़्फ़ बिल पर रार, ईसाई सांसदों की अपील मुसलमानों का साथ दें

भारत में कैथोलिक ईसाइयों के शीर्ष संगठन सीबीसीआई ने सभी ईसाई सांसदों की एक बैठक बुलाई थी। बैठक में करीब 20 सांसदों ने हिस्सा लिया, इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन भी शामिल हुए।

भाजपा नीत केंद्र सरकार की वक़्फ़ को लेकर नीतियों पर अब ईसाई सांसदों ने मुस्लिम समुदाय का खुला साथ देने की अपील करते हुए शीर्ष कैथोलिक संगठन से वक्फ मुद्दे पर मुसलमानों का साथ देने का आग्रह किया है।  ईसाई सांसदों ने राष्ट्रीय राजधानी में कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) की बैठक में कहा कि ईसाई समुदाय को वक्फ विधेयक पर एक सैद्धांतिक रुख अपनाना चाहिए क्योंकि यह संविधान में निहित अल्पसंख्यकों के अधिकारों को प्रभावित करता है।

भारत में कैथोलिक ईसाइयों के शीर्ष संगठन सीबीसीआई ने तीन दिसंबर को सभी ईसाई सांसदों की एक बैठक बुलाई थी। बैठक में करीब 20 सांसदों ने हिस्सा लिया, इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन भी शामिल हुए।