4 दिसंबर 2024 - 14:52
 नमाज़ के दौरान मस्जिद में उपद्रवियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

नमाज पढ़ने के दौरान कॉलेज के छात्रों ने मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसके जानकारी मिलते ही यूपी पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया, जिसे कुछ देर के बाद छोड़ दिया गया।

 

देश में मुस्लिम समुदाय और धर्मस्थलों के खिलाफ भगवा मुहिम के बीच अब इस नफरत की भेंट स्कूल कॉलेज भी चढ़ने लगे हैं। वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में बनी मस्जिद में कुछ बच्चों के नमाज पढ़ने के दौरान कॉलेज के छात्रों ने मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसके जानकारी मिलते ही यूपी पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया, जिसे कुछ देर के बाद छोड़ दिया गया। 

इस घटना के बाद, उदय प्रताप कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह ने दावा किया कि बाहरी लोग मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हो गए थे, जिसके विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।  उन्होंने कहा कि "अगर यहां के छात्र कॉलेज परिसर में मस्जिद या मंदिर में नमाज या पूजा करते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। मगर कॉलेज परिसर में बाहरी लोग नमाज पढ़ने के नाम पर भीड़ जमा कर रहे हैं, यह हमें मंजूर नहीं है।