केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से वक़्फ़ को लेकर खड़े किए गए मुद्दे पर बनी JPC को अगले साल आम बजट तक के लिए समय विस्तार दे दिया गया है।
भाजपा नेता जगदम्बिका पाल की अगुआई वाली जेपीसी ने बुधवार,27 नवंबर को हुई बैठक के बाद विस्तार मांगने का फैसला किया था। अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कमेटी के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। लोकसभा ने JPC के कार्यकाल को अगले साल बजट सेशन के आखिरी दिन तक के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी।
सरकार ने वक्फ बोर्ड को कंट्रोल करने वाले कानून में अमेंडमेंट से संबंधित बिल को इसी साल 8 अगस्त को लोकसभा में पेश किया था। इस बिल को लेकर सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद इस बिल को स्पीकर ने ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी को भेजने का फैसला किया।