भाजपा सरकार ने दिल्ली के मशहूर सराय काले खां का नाम बदल कर बिरसा मुंडा के नाम पर कर दिया है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार सराय काले खान बस स्टैंड का नाम बदलकर बिरसा मुंडा बस स्टैंड कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के सराय काले खां आईएसबीटी चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया है। यूनियन मिनिस्टर ऑफ हाउसिंग एंड अरबन अफेयर मनोहर लाल खट्टर ने बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर सराय काले खां चौराहे का नाम बदलकर “भगवान बिरसा मुंडा चौक” करने का फैसला किया है।
इस बस स्टैंड का नाम एक संत के नाम पर रखा गया था जो शेर शाह सूरी के जमाने में दिल्ली में रहा करते थे। उनकी दरगाह अब भी एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर है। माना जाता है कि इन्हीं संत ने इस सराय को बनाया जिनके नाम पर इस बस स्टैंड का नाम रखा गया था।