10 नवंबर 2024 - 12:07
ग्रेटर इस्राईल के लिए जल्द ही दूसरे अरब देशों की भूमि हड़पना शुरू करेगा तल अवीव 

ग्रेटर इस्राईल योजना में मिस्र की नील नदी से लेकर फुरात तक हिस्सा शामिल है जिसमे पूरे जॉर्डन समेत सऊदी अरब , इराक, लेबनान, सीरिया और तुर्की का एक बड़ा भू भाग आता है।

अरब लीग के पूर्व प्रमुख अम्र मूसा ने फिलिस्तीन और लेबनान में ज़ायोनी सेना की बर्बर जनसंहार मुहिम पर रोष प्रकट करते हुए अरब देशों की चुप्पी पर हैरत जताई। 

उन्होंने कहा कि इस्राईल की विस्तारवादी सोच जल्द ही दूसरे अरब देशों को भी अपना निशाना बनाएगी और उसकी विस्तारवादी योजना में सऊदी अरब का एक बड़ा भूभाग भी शामिल है। 

अम्र मूसा ने कहा कि ज़ायोनी शासन का विस्तारवाद नहीं रुकेगा और यह विस्तारवाद सऊदी अरब सहित महत्वपूर्ण अरब देशों तक पहुंच जाएगा।

अम्र मूसा ने कहा कि इस्राईल ने हाल ही में मिस्र से कहा है कि वह 2 किलोमीटर लंबी सीमा पट्टी तल अवीव को सौंप दे। यह मिस्र के बारे में इस्राईल के विस्तारवाद की शुरुआत है, जो और आगे बढ़ेगी और मिस्र के कई क्षेत्र को इस्राईल में मिलाने की शुरुआत होगी।

अम्र मूसा ने कहा कि "इस्राईल अनिश्चित काल के लिए इन क्षेत्रों पर कब्ज़ा करना चाहता है, और वर्तमान पीढ़ी भविष्य में इस अभियान के परिणाम देखेगी।

बता दें कि इस्राईल की ग्रेटर इस्राईल योजना में मिस्र की नील नदी से लेकर फुरात तक हिस्सा शामिल है जिसमे पूरे जॉर्डन समेत सऊदी अरब , इराक, लेबनान, सीरिया और तुर्की का एक बड़ा भू भाग आता है। 

यह मानचित्र इस्राईल के सैनिकों की ड्रेस पर भी बना रहता है।