9 नवंबर 2024 - 11:45
आत्मघाती हमलों से दहला क्वेटा, 25 से अधिक की मौत, बड़ी संख्या मे घायल

क्वेटा मे एक नहीं बल्कि दो अलग अलग स्थानों पर दो धमाके हुए, फिलहाल इस हादसे की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। जब धमका हुआ उस वक्त स्टेशन पर काफी भीड़ थी क्योंकि यहां एक पैसेंजर ट्रेन को जाना था और एक पैसेंजर ट्रेन को आना था।

लंबे समय से आतंकवाद का सामना कर रहे पकिस्तान मे एक बड़ी आतंकी घटना मे कम से कम 25 लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाके में 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।  जानकारी के मुताबिक, मरने वालों का संख्या बढ़ भी सकती है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्वेटा मे एक नहीं बल्कि दो अलग अलग स्थानों पर दो धमाके हुए । फिलहाल इस हादसे की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। जब धमका हुआ उस वक्त स्टेशन पर काफी भीड़ थी क्योंकि यहां एक पैसेंजर ट्रेन को जाना था और एक पैसेंजर ट्रेन को आना था।