5 नवंबर 2024 - 11:52
ईरान ने सफलतापूर्वक "कौसर और हुदहुद" सैटेलाइट लांच किये

इमेजिंग और संचार उपग्रहों को ईरान की उम्मीद फजा कंपनी द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है। इसे कृषि, पर्यावरण निगरानी और दूरदराज के क्षेत्रों में संचार के लिए बनाया गया है।

ईरान ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और सफलता हासिल करते हुए अपने दो सैटेलाइट लांच किये। इन दोनों ईरानी उपग्रहों को ईरान की निजी कंपनी उम्मीद फजा ने डिजाइन किया है। ईरानी सैटलाइट को रूसी सोयुज रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया गया। 

 ईरान ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा है कि इमेजिंग और संचार उपग्रहों को ईरान की उम्मीद फजा कंपनी द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है। इसे कृषि, पर्यावरण निगरानी और दूरदराज के क्षेत्रों में संचार के लिए बनाया गया है।