31 अक्टूबर 2024 - 13:46
  स्पेन, अचानक आई बाढ़ ने ली 95 लोगों की जान, तूफान की आशंका

स्पेन की केंद्र सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए एक संकट समिति गठित की है। स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक, देश में तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान है।

स्पेन में अचानक आई बढ़ में मरने वाले लोगों की संख्य्या बढ़कर 95 हो गयी है। मरने वालों केआंकड़े और भी बढ़ सकते हैं। भारी बाढ़ की वजह से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्पेन के अधिकारियों के अनुसार देश के पूर्वी हिस्से में अचानक बाढ़ के कारण 95 लोगों की मौत हो गई। कई कारें बह गईं। गांवों में पानी भर गया। इसके साथ ही रेल लाइन और राजमार्ग अवरुद्ध हो गए। पूर्वी वेलेंशिया प्रांत में आपातकालीन सेवाओं ने 92 मृतकों की संख्या की पुष्टि कर दी है। जबकि आसपास के क्षेत्र में भी कई लोगों की मौत की खबर है।

स्पेन की केंद्र सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए एक संकट समिति गठित की है। स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक, देश में तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान है।