इस्राईल ने ईरान के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कपल इस्राईल का नागरिक है और इसे अज़रबैजानी मूल के एक ज़ायोनी ने ही गिरोह में भर्ती किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इस्राईली जोड़े को किसी विशेष व्यक्ति को खोजने के लिए कहा गया था। कहा जा रहा है कि आरोपियों ने मोसाद के बारे में भी खुफिया जानकारी जुटाई थी।
ज़ायोनी सुरक्षा एजेंसी शिन बेत और पुलिस का कहना है कि तेहरान के लिए जासूसी करने के शक में इस कपल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम राफेल और लाला गुलियेव है। आरोप हैं कि इस दंपति ने खुफिया मिशन और मोसाद की जानकारी जुटाने का काम किया, साथ ही ‘सुरक्षा थिंक टैंक’ में एक एकेडमिक को नुकसान पहुंचाने के इरादे से उसका पीछा भी किया।