पिछले कई दशक से ज़ायोनी अत्याचार और विशेषकर पिछले एक साल से भी अधिक समय से जनसंहार का सामना कर रहे फिलिस्तीन में हिज़्बुल्लाह की ज़ायोनी सेना के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई के बाद जश्न का माहौल है।
ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतन्याहू के ठिकाने पर हिज़्बुल्लाह के ड्रोन अटैक ने जहाँ दुनियाभर में ज़ायोनी सेना की खोखली इमेज को एक बार फिर उजागर कर दिया वहीँ हिज़्बुल्लाह की शक्ति का अहसास भी करा दिया कि यह प्रतिरोधी आंदोलन इस्राईल के किसी भी डिफ़ेंस सिस्टम को भेदते हुए अपने लक्ष्य को कामयाबी के साथ निशाना बना सकता है।
हिज़्बुल्लाह की इस कार्रवाई के बाद फिलिस्तीन में उत्साह का माहौल है। फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए प्रयासरत दलों ने इस कार्रवाई पर हिज़्बुल्लाह को मुबारकबाद दी है। फिलिस्तीनी प्रतिरोध समिति के नाम से जाने जाने वाले गठबंधन ने ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री के आवास को निशाना बनाने के लिए हिज़्बुल्लाह को बधाई दी है।