19 अक्टूबर 2024 - 16:13
समाचार कोड: 1496207
एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और एलायंस एयर की उड़ानों को ये धमकियां मिली हैं। ऐसे में इन विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा और विस्तारा एयरलाइंस के अलग अलग विमानों में बेम होने की धमकियाँ कोरी अफवाह निकली और जाँच के बाद सुरक्षा एजेंसियों को इन में कुछ भी नहीं मिला। भारतीय विमानन कंपनियों के विमानों को बीते कुछ दिनों में बम की धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा चुकी है। इसी कड़ी में शनिवार को भी कुछ विमानों में बम होने की धमकी मिली। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग विमानन कंपनियों के 20 से अधिक विमानों में शनिवार को बम होने की धमकी मिली। सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और एलायंस एयर की उड़ानों को ये धमकियां मिली हैं। ऐसे में इन विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें इंडिगो की दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल तथा जोधपुर से दिल्ली की उड़ानें तथा विस्तारा की उदयपुर से मुंबई जाने वाली उड़ाने शामिल थीं।