फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए सशास्त्र संघर्ष के अग्रणी दल हमास के प्रमुख याह्या सिनवार की शहादत पर संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने कहा है कि जब तक कब्ज़ा और आक्रामकता मौजूद है, तब तक प्रतिरोध जारी रहेगा, क्योंकि शहीद जिदा हैं और प्रेरणा का स्रोत हैं।
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने पोस्ट किया कि जब अमेरिकी सेना ने सद्दाम हुसैन को गिरफ़्तार किया तो उसने हथियारबंद होने के बावजूद अमेरिकी सैनिकों से उसे न मारने की विनती की। सद्दाम को अपना नेता और मसीहा मानने वाले लोग आखिरकार टूट गए, लेकिन जब मुसलमान शहीद सिनवार को युद्ध के मैदान में, युद्ध की ड्रेस में और खुले मैदान में, दुश्मन का सामना करते हुए देखेंगे तो प्रतिरोध की भावना मज़बूत होगी। वह युवा पुरुषों और बच्चों के लिए एक आदर्श होंगे, जो फिलिस्तीन की मुक्ति की दिशा में उनका मार्गदर्शन करेंगे।