17 अक्टूबर 2024 - 12:48
हिज़्बुल्लाह की दो टूक, जंग न रुकी तो पूरे इस्राईल पर करेंगे जवाबी हमले

हमने किर्यात शमूना के बाद अब हैफा को निशाना बनाया है और अगर हालत ऐसे ही रहे तो जल्द ही तल अवीव और दूसरे शहर भी भी किर्यात शमूना और हैफा की तरह हमारा आसान लक्ष्य होंगे।

फिलिस्तीन की रक्षा के लिए इस्राईल से भिड़ जाने वाले लेबनान के लोकप्रिय जनांदोलन हिज़्बुल्लाह ने साफ शब्दों में ऐलान किया है कि अगर लेबनान के खिलाफ ज़ायोनी हमले नहीं रुके तो हिज़्बुल्लाह पूरे इस्राईल को अपने हमलों का निशाना बनाएगा।

हिज़्बुल्लाह के उप प्रमुख  नईम क़ासिम ने अपने संबोधन में कहा कि लेबनान के खिलाफ युद्ध में ज़ायोनी लॉबी और बेंजामिन नेतन्याहू का लक्ष्य एक नया मध्य पूर्व बनाना है, जो लेबनान और क्षेत्र के लिए एक बड़ा खतरा है। 

अपने उद्देश्य हासिल करने के लिए दुश्मन ने तीन चरणों वाली योजना का सहारा लिया है; पहला लक्ष्य हिज़्बुल्लाह के सैन्य नेतृत्व और सैन्य शक्ति पर प्रहार करना था, जो सय्यद हसन नसरल्लाह की शहादत के बावजूद भी हासिल नहीं  हो सका।

दूसरा चरण हिज़्बुल्लाह को ख़त्म करना और तीसरे चरण के लिए मार्ग प्रशस्त करना है। तीसरा चरण इस्राईल और संयुक्त राज्य अमेरिका के अनुसार लेबनान के आकार को बदलना है।

उन्होने  कहा कि हमने किर्यात शमून के बाद अब हैफा को निशाना बनाया है और अगर हालत ऐसे ही रहे तो जल्द ही तल अवीव और दूसरे शहर भी भी किर्यात शमूना और हैफा की तरह हमारा आसान लक्ष्य होंगे।