मुंबई में एक और डील दहलाने वाली घटना ने देश को शर्मसार कर दिया जब भीड़ ने सिर्फ ओवरटेक करने के बाद हुए विवाद में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। मुंबई की दिल झकझोर देने वाली घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ एक युवक को पीट रही है, जबकि मां उसे बचाने के लिए उसी के ऊपर लेटी हुई है। वहीं बगल में खड़ा पिता लोगों से रहम की भीख मांग रहा है।
दिंडोशी पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताय कि मृतक का नाम आकाश है। आकाश का रास्ते में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी बीच लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई।