अमेरिका ने ईरान के तेल व्यापर पर लगाम कसने के इरादे से कई कंपनियों पर फिर से प्रतिबंध लगाए हैं जिनमे भारतीय कंपनी भी शामिल है।
अमेरिका की तरफ से एक बार फिर ईरान के तेल को एशिया में खरीदारों को बेचने के लिए गैर-कानूनी तरीके से ले जाने के आरोप में दर्जन भर जहाजरानी कंपनियों को प्रतिबंधित किया गया है जिसमे भारतीय कंपनी भी शामिल है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने आरोप लगाया है कि भारत स्थित कंपनी गब्बारो शिप सर्विसेज भी कच्चे तेल के परिवहन में शामिल थी। इस्राईल पर ईरान के करारे प्रहार के बाद अमेरिका ने तेल और पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्रों पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिसमें अमेरिका ने ईरान की कई कंपनियों और फर्मों को प्रतिबंधित कर दिया है।