डासना मंदिर के विवादित महंत यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया जिसके बाद पूरे देश में हंगामा मच गया। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी विरोध प्रदर्शन हुए। पुलिस ने कई FIR और विरोध प्रदर्शनों के बाद भी विवादित महंत को तो गिरफ्तार नहीं किया लेकिन इन प्रदर्शनों के बाद पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि गाजियाबाद के डासना मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद ने पिछली 29 सितंबर को गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद पूरे देश में हंगामा मच गया है।