30 सितंबर 2024 - 15:49
गुजरात में 500 साल पुरानी दरगाह और मस्जिदों पर चला बुल्डोज़र

कई लोगों ने इस अवैध कार्रवाई का ज़बरदस्त विरोध किया जिसके बाद 135 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। लोगों का दावा है कि इनमें से कुछ इमारतें 500 साल पुरानी थी।

गुजरात के गिर में सोमनाथ मंदिर के नज़दीकी इलाकों में मुस्लिम समुदाय की 9 से अधिक इबादत गाहों और क़ब्रिस्तान को ढहा दिया गया है। यहां प्रभास पाटन कस्बे में जिला प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय के 9 धार्मिक इमारतों को ध्वस्त कर दिया। इनमें मस्जिद, दरगाह और एक कर्बिस्तान भी शामिल हैं।

इन दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने इस अवैध कार्रवाई का ज़बरदस्त विरोध किया जिसके बाद 135 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। लोगों का दावा है कि इनमें से कुछ इमारतें 500 साल पुरानी थी।

वहीं प्रसाशन के मुताबिक, यह इमारतें अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनी थीं, जिन्हें अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत वहां से हटाया गया है।