23 सितंबर 2024 - 13:15
लेबनान पर इस्राईल के बर्बर हमले, 182 शहीद, 727 से अधिक घायल

दक्षिणी लेबनान के कस्बों और गांवों पर ज़ायोनी दुश्मन के हमलों में 182 लोग शहीद हो गए और 727 लोग घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शहीदों और घायलों में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बचावकर्मी शामिल हैं।

लेबनान के अलग अलग हिस्सों खास कर दक्षिणी लेबनान में ज़ायोनी सेना के बर्बर हमले और नस्लकुशी जारी हैं। जवाब में प्रतिरोधी दल हिज़्बुल्लाह ने भी अवैध राष्ट्र में कई क्षेत्रों पर मिसाइल किये।

ज़ायोनी मीडिया ने दावा करते हुए कहा कि मक़बूज़ा फिलिस्तीन में तबरिया से सफद तक 20 अलग अलग क्षेत्रों में खतरे के सायरन गूंजते रहे जबकि अल जलील में हिज़्बुल्लाह के कई मिसाइल लक्ष्यों पर जाकर लगे।

वहीँ लेबनान में ज़ायोनी सेना की ओर से जारी नस्लकुशी पर लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय से संबद्ध आपातकालीन संचालन केंद्र ने अपने बयान में कहा कि दक्षिणी लेबनान के कस्बों और गांवों पर ज़ायोनी दुश्मन के हमलों में 182 लोग शहीद हो गए और 727 लोग घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शहीदों और घायलों में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बचावकर्मी शामिल हैं।