18 सितंबर 2024 - 13:44
वक़्फ़ कर्बला की 6.70 एकड़ ज़मीन पर नगर निगम का क़ब्ज़ा

अदालत ने वक़्फ़ बोर्ड को झटका देते हुए इंदौर में कर्बला मैदान की 6.70 एकड़ जमीन को नगर निगम को सौंप दिया।

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड को ज़ोर का झटका देते हुए जिला अदालत ने इसे नगर निगम को सौंपने का फरमान सुनाया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अदालत ने वक़्फ़ बोर्ड को झटका देते हुए इंदौर में कर्बला मैदान की 6.70 एकड़ जमीन को नगर निगम को सौंप दिया। इस ज़मीन पर वक्फ ने दावा किया था जिसे जिला अदालत ने खारिज कर दिया और नगर निगम को इस बेशकीमती भूमि का मालिक घोषित कर दिया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज कोर्ट की फैसले की जानकारी दी।

इस जमीन को लेकर 1979 से चल रही कानूनी लड़ाई में नगर निगम को जीत हासिल हुई। भार्गव ने बताया कि कर्बला मैदान पर कब्जा रोकने को लेकर नगर निगम का दायर मुकदमा एक दीवानी कोर्ट ने 2019 में खारिज कर दिया था।