मालदीव के साथ पिछले कुछ समय से रिश्तों में तनाव के बीच अब दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आने लगा है। भारत और मालदीव के रिश्तों में आयी खटास के बीच अब रिश्तों में फिर से सुधार दिखने लगा है। गुरुवार को भारत सरकार ने मालदीव को इस वित्तीय वर्ष के दौरान देश के दो प्रमुख बंदरगाहों से आवश्यक वस्तुओं को निर्यात करने की अनुमति दे दी है।
भारत सरकार ने जिन दो प्रमुख बंदरगाह से निर्यात की अनमती दी है वह कांडला और विशाखापत्तनम हैं। यह दोनों ही बंदरगाह प्रतिबंधित श्रेणी के माने जाते हैं। इस तरह से अब भारत के कुल छह बंदरगाहों से मालदीव को आवश्यक वस्तुओं का निर्यात हो सकता है।