7 जुलाई 2024 - 01:35
मसूद पेज़ेश्कियान संभालेंगे ईरान की कमान, पश्चिमी देशों को लेकर क्या होगा रुख

राष्ट्रपति चुनाव में पेजेश्कियान ने आर्थिक प्रतिबंधों से जूझ रहे ईरान के पश्चिम देशों से संबंध बेहतर करने और .....


ईरान को मसूद पेजेश्कियान के रूप में नया राष्ट्रपति मिल गया है। शुक्रवार (5 जुलाई) को हुए राष्ट्रपति चुनाव में पेजेश्कियान ने सईद जलीली को हराकर जीत हासिल कर ली। पेजेश्कियान ने जलीली को बड़े अंतर से मात देते हुए जीत हासिल की है।

राष्ट्रपति चुनाव में पेजेश्कियान ने आर्थिक प्रतिबंधों से जूझ रहे ईरान के पश्चिम देशों से संबंध बेहतर करने और देश में हिजाब कानून में ढील देने की बात कह चुके हैं‌। ईरान की गद्दी पेजेश्कियान को ऐसे समय में मिलने जा रही है जब इस्राईल-हमास के बीच जारी युद्ध को लेकर पश्चिम एशिया में व्यापक स्तर पर तनाव है। इसके अलावा ईरान को सालों से आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ा रहा है।