मक़बूज़ा फिलिस्तीन के सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल में अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स समुदाय के युवाओं के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य किए जाने के फैसले के खिलाफ यह समुदाय विरोध जताने के लिए सड़कों पर उतर आया है।
अवैध राष्ट्र में अधिकतर यहूदी पुरुषों और महिलाओं के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है लेकिन राजनीतिक रूप से शक्तिशाली 'अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स' दलों को इस नियम से छूट दी जाती थी और उन्हें अपने धार्मिक शिक्षण संस्थानों में अध्ययन की अनुमति होती है।
'अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स' से जुड़े एक युवक ने कहा, ''हम सभी यहां सिर्फ एक मकसद से जमा हुए हैं, हम 'ऑर्थोडॉक्स' से जुड़े सभी लोग अपने रुख को दर्शाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ''ऑर्थोडॉक्स' से जुड़े सभी लोग जेल जाना पसंद करेंगे, सेना में नहीं।
ज़ायोनी उच्चतम न्यायालय ने इस सप्ताह फैसला सुनाया है कि सेना को 'अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स' से जुड़े लोगों को सैन्य सेवा में भर्ती करना शुरू कर देना चाहिए। न्यायालय ने कहा था कि छूट देने का प्रावधान असमानता का प्रतीक है।