26 जून 2024 - 06:18
अमेरिका, पांच लोगों  की हत्या के बाद हमलावर ने की ख़ुदकुशी

गोलीबारी में जिन लोगों की मौत हुई है जिसमें 13 साल की बच्ची भी शामिल है। उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वहीं करीब 20 वर्षीय दो महिला की भी गोली लगने से मौत हो गई।

अमेरिका के लास वेगास में एक आतंकी ने दो अपार्टमेंट परिसरों में अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी में जिन लोगों की मौत हुई है जिसमें 13 साल की बच्ची भी शामिल है। उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वहीं करीब 20 वर्षीय दो महिला की भी गोली लगने से मौत हो गई।

गोलीबारी की घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने हमलावर एडम्स की तलाश की। पुलिस को जानकारी मिली को एडम्स ईस्ट लेक मीड बुलेवार्ड में छिपा है। पुलिस ने एडम्स को घेर लिया, लेकिन पुलिस के हवाले करने की जगह खुद को गोली मार ली।