केंद्र की सत्ता पर इस बार गठबंधन के सहारे क़ब्ज़ा जमाने वाली भाजपा के अंडमान के सांसद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह लोगों को धमकाते हुए सुने जा रहे हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद बिष्णु पद रे से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया गया है कि इस वीडियो में भाजपा सांसद उन्हें वोट न देने वालों को धमकी दे रहे हैं। हालाँकि बिष्णुरे ने दावा किया है कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
अपने संबोधन के दौरान भाजपा सांसद ने कहा ‘लोगों का काम होगा और पूरा होगा। लेकिन जिन लोगों ने हमको वोट नहीं दिया, उनका क्या होगा। सोच लेना…।’ इस बीच भाजपा नेता ने सफाई दी है कि वे पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान निकोबार में हुए भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने की कोशिश कर रहे थे और उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।