22 जून 2024 - 04:05
सऊदी अरब 98 भारतीयों ने दम तोडा हज़ारों की मौत की पुष्टि

अब तक 10 देशों से 1,081 हाजियों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा मिस्र के 658 जाएरीन शामिल हैं। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने इस पर प्रतिक्रिया दी।

सऊदी अरब में हज के दौरान भीषण गर्मी और प्राकृतिक कारणों से मरने वालों की संख्या एक हजार से अधिक हो गई, जिसमें 98 भारतीय भी शामिल हैं। इस साल अब तक 1,75,000 भारतीय हज के लिए सऊदी अरब गए हैं। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

 अब तक 10 देशों से 1,081 हाजियों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा मिस्र के 658 जाएरीन शामिल हैं। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने इस पर प्रतिक्रिया दी।

हज करने गए भारतीयों की मौत मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने कहा, "इस साल हमारे पास 1,75,000 भारतीय हैं, जो पहले ही हज पर जा चुके हैं। हम अपने 98 नागरिकों को खो चुके हैं। उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है, जिसमें पुरानी बीमारी और बुढ़ापा भी शामिल है। पिछले साल हज के दौरान मरने वाले भारतीयों की संख्या 187 थी।