भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपरोक्ष रूप से चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि हम हिंद महासागर में किसी की भी मनमानी नहीं चलने देंगे। चीन का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि मत्स्य न्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता है। जिसमें बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘भारत हिंद महासागर क्षेत्र में अपने मित्र राष्ट्राें के साथ मिलकर काम करेगा और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना के साथ आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान भारत की समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने होगा। वह हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी नौसैनिक शक्ति की उपस्थिति को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र को मत्स्य न्याय क्षेत्र नहीं बनने देगा। भारतीय नौसेना यह सुनिश्चित करेगी कि हिंद महासागर क्षेत्र में कोई भी राष्ट्र अपनी आर्थिक क्षमता और सैन्य ताकत के बल पर किसी दूसरे राष्ट्र की संप्रभुता या रणनीतिक स्वायत्तता को दबा या कुचल न सके।