14 जून 2024 - 04:07
पोलियो ने फिर सर उभारा,11 देशों में संकट, भारत में बिना टीके नहीं मिलेगा प्रवेश

केंद्र सरकार ने पोलियो प्रभावित 11 देशों की यात्रा से पूर्व टीकाकरण अनिवार्य किया है। बगैर टीकाकरण प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक बढ़ाने के साथ ही निगरानी शुरू कर दी है।

पोलियो ने एक बार फिर लोगों को डरना शुरू कर दिया है। सरकार ने पोलियो प्रभावित अफगानिस्तान, कैमरून, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सोमालिया, सीरिया के साथ मलावी, मोजाम्बिक, मेडागास्कर, कांगो और डीआर कांगो के आवागमन की निगरानी शुरू की।

केंद्र सरकार ने पोलियो प्रभावित 11 देशों की यात्रा से पूर्व टीकाकरण अनिवार्य किया है। बगैर टीकाकरण प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक बढ़ाने के साथ ही निगरानी शुरू कर दी है। मंत्रालय ने पुराने नियम में संशोधन करते हुए यात्रियों के लिए ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) के अलावा इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन (आईपीवी) को भी मान्यता दी है। यह खुराक यात्रा से कम से कम चार सप्ताह पहले लेना अनिवार्य है। दोनों में से किसी भी एक टीके की खुराक का प्रमाणपत्र मान्य होगा। 

केंद्र सरकार ने अफगानिस्तान, कैमरून, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सोमालिया और सीरिया को स्थानिक देश की श्रेणी में रखा है। वहीं मलावी, मोजाम्बिक, मेडागास्कर, कांगो और डीआर कांगो को पोलियो वायरस प्रसार की श्रेणी में रखा है। सरकार ने बीते एक मई से इन देशों के आवागमन पर निगरानी भी शुरू कर दी है।