5 जून 2024 - 04:26
असम बाढ़ से बेहाल, सात और लोगों की मौत, 4 लाख से अधिक प्रभावित

प्रशासन छह जिलों में 167 शिविर चला रहा है, जहां 32,872 लोगों ने शरण ली है, और चार जिलों में 73 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं।

असं में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को बाढ़ के कारण सोनाई में चार लोगों और कछार जिले के सिलचर मंडल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा, नागांव जिले और कामरूप मेट्रोपॉलिटन में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह यहां बाढ़, भूस्खलन व तूफान में जान गंवाने वालों की संख्या 30 हो गई है। प्रशासन छह जिलों में 167 शिविर चला रहा है, जहां 32,872 लोगों ने शरण ली है, और चार जिलों में 73 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं।