3 जून 2024 - 05:11
चीन की ललकार, 'ताइवान को अलग करने की हिम्मत करने वाला खुद खत्म हो जाएगा

डोंग जून ने कहा, "कुछ बाहरी हस्तक्षेप करने वाली ताकतें रणनीति के साथ एक चीन सिद्धांत को खोखला कर रही हैं, उन्होंने ताइवान से संबंधित कानून तैयार किया है और ताइवान को हथियार बेचना जारी रखा और उसके साथ अवैध संपर्क में हैं।

चीन ने ताइवान मेअलगाववाद को हवा देने वाले अपने विरोधी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि चीन से ताइवान को अलग करने की भूल करने वालो का विनाश हो जाएगा।

शांगरी-ला डायलाग में बोलते हुए चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून ने ताइवान को चीन चीन से अलग करने के प्रयास में ताइवान के अलगाववादियों को प्रोत्साहित वाले "बाहरी ताकतों" को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ये दुर्भावनापूर्ण इरादे ताइवान को खतरनाक स्थिति की ओर खींच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कोई भी ताइवान को चीन से अलग करने की हिम्मत करेगा, वह खुद समाप्त हो जाएगा।

डोंग जून ने कहा, "कुछ बाहरी हस्तक्षेप करने वाली ताकतें रणनीति के साथ एक चीन सिद्धांत को खोखला कर रही हैं, उन्होंने ताइवान से संबंधित कानून तैयार किया है और ताइवान को हथियार बेचना जारी रखा और उसके साथ अवैध संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा ताइवान चीन का हिस्सा है हम इस पर अंकुश लगाने के लिए दृढ़ कार्रवाई करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह की साजिश कभी सफल न हो। जो कोई भी ताइवान को चीन से अलग करने की हिम्मत करेगा, वह केवल खुद को समाप्त करेगा।