15 मई 2024 - 06:20
अमेरिका, क्रैश हुए शिप पर 50 दिन बाद भी फंसे हैं भारतीय, फोन भी जब्त

इस हादसे को करीब 50 दिन बीत चुके हैं और इसके क्रू सदस्य अब भी उसी शिप पर फंसे हैं। हादसे के बाद शिप के तमाम 21 क्रू सदस्य उसी शिप पर हैं

अमेरिका में लगभग 50 दिन पहले क्रेश हुए शिप का भारतीय चालक दल अभी भी फंसा हुआ है यही नहीं बल्कि उनके मोबाइल फोन भी ज़ब्त कर लिए गए हैं।

 अमेरिका के बाल्टीमोर में 'द डाली' कार्गो शिप 26 मार्च की सुबह एक ऐतिहासिक ब्रिज से टकरा गया था, जिससे ब्रिज पानी में समा गया था। इसका मलबा शिप पर भी गिरा था, जिससे शिप को वहां से निकालने मुश्किलें आ रही है। इस हादसे को करीब 50 दिन बीत चुके हैं और इसके क्रू सदस्य अब भी उसी शिप पर फंसे हैं। हादसे के बाद शिप के तमाम 21 क्रू सदस्य उसी शिप पर हैं, हादसे की जांच चल रही है, जिसमें लाखों डॉलर का ऐतिहासिक ब्रिज पानी में समा गया था।

जांच टीम ने सभी क्रू सदस्यों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं और उनसे पूछताछ चल रही है। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई थी जो ब्रिज पर गड्ढों को भरने का काम कर रहे थे। इन मज़दूरों के शव बाद में पानी से निकाले गए थे।