मुंबई में अवैध रूप से लगाई गई होर्डिंग के गिरने के कारण अब तक कम से कम 14 लोगो की मौत हो गई है जबकि 74 लोग घायल हैं।
मुंबई पुलिस ने अवैध होर्डिंग गिरने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
मुंबई में सोमवार को धूल भरी आंधी के दौरान घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप 100 फीट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिर गया। इसकी चपेट में आने से लगभग 14 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 74 घायल हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने कहा है कि शहर में होर्डिंग गिरने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपने एक्स पर एक पोस्ट में फणसलकर ने घाटकोपर में हुई इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि मुंबई पुलिस टीम बचाव अभियान में जुटी है। इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।