20 अप्रैल 2024 - 06:48
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष ने की भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील

एएमयू के खिलाफ अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सतीश गौतम लगातार दो बार अलीगढ़ से सांसद हैं उन्हें तीसरी बार भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रोफेसर अली मुहम्मद नकवी ने अलीगढ़ से भाजपा उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की ऐलान किया है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष और सर सय्यद अकादमी के पूर्व निदेशक प्रो. अली मुहम्मद नकवी ने भाजपा एमएलसी तारिक मंसूर के आवास पर एक समारोह में अलीगढ़ से भाजपा उम्मीदवार सतीश गौतम को समर्थन देने की घोषणा की।

एएमयू के खिलाफ अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सतीश गौतम लगातार दो बार अलीगढ़ से सांसद हैं उन्हें तीसरी बार भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

समारोह में एएमयू के उच्चाधिकारी, शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी भी मौजूद थे, जिनकी उपस्थिति एएमयू छात्रों, अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए आश्चर्यचकित करने वाली थी। कार्यक्रम में सतीश गौतम ने उपस्थित शिक्षकों को सीधे संबोधित किया। कार्यक्रम में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील भी की गई।

तारिक मंसूर के आवास पर हुई बैठक की अब हर तरफ निंदा हो रही है और बैठक में शामिल हुए शिक्षकों की जमकर आलोचना हो रही है और सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या किसी सरकारी शिक्षण संस्थान के कर्मचारी और पदाधिकारी किसी राजनीतिक दल या उसके उम्मीदवारका समर्थन कर सकते हैं या किसी उम्मीदवार के लिए वोट करने का ऐलान कर सकते हैं?