26 मार्च 2024 - 15:14
बश्शार असद को अरब लीग शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिला

अरब लीग शिखर सम्मेलन 16 मई को मनामा में आयोजित होने वाला है।

सीरिया में बहरैन के राजदूत "वाहिद बिन मुबारक सयार" ने आज राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाक़ात करते हुए उन्हें इस देश के राजा का आधिकारिक संदेश दिया और उन्हें आधिकारिक तौर पर अरब लीग के नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

अरब लीग शिखर सम्मेलन 16 मई को मनामा में आयोजित होने वाला है।

सीरिया संकट के बाद यह दूसरी बार होगा जब बश्शार अल-असद 11 साल की अवधि के बाद अरब लीग शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पिछले साल 29 मई को सऊदी अरब के जेद्दाह में अरब लीग की बैठक में भी सीरियाई राष्ट्रपति शामिल हुए थे।