19 मार्च 2024 - 10:41
इस्राईल ने यूएनआरडब्ल्यूए प्रमुख को ग़ज़्ज़ा जाने से रोका, मिस्र ने जताई आपत्ति

"आज उनका रफह जाने का इरादा था, लेकिन सूचित किया गया कि मेरे प्रवेश को अस्वीकार कर दिया गया है। लेजारिनी ने बाद में एक्स पर भी लिखा कि उन्हें "इस्राईल के अधिकारियों" ने प्रवेश से वंचित कर दिया।

इस्राईल के बर्बर हमलों और जनसंहार के बीच खाद्य संकट और अकाल का सामना कर रहे ग़ज़्ज़ा के हालात दिन प्रतिदिन दयनीय होते जा रहे हैं। ऐसे में फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (United Nations Relief and Works Agency) के प्रमुख को भी इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा जाने से रोक दिया है। यूएनआरडब्ल्यूए प्रमुख ने कहा कि इस्राईल ने उन्हें युद्धग्रस्त ग़ज़्ज़ा पट्टी जाने से रोक दिया है, जहां संयुक्त राष्ट्र ने अकाल की चेतावनी दी है।

 मिस्र के विदेश मंत्री के साथ काहिरा में आयोजित एक संयुक्‍त प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बोलते हुए UNRWA प्रमुख फिलिप लेजारिनी ने कहा कि "आज उनका रफह जाने का इरादा था, लेकिन सूचित किया गया कि मेरे प्रवेश को अस्वीकार कर दिया गया है। लेजारिनी ने बाद में एक्स पर भी लिखा कि उन्हें "इस्राईल के अधिकारियों" ने प्रवेश से वंचित कर दिया।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ग़ज़्ज़ा को मिलने वाली सहायता का कॉर्डिनेशन करती है। इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा में मौजूद एजेंसी के 13 हजार कर्मचारियों में से करीब एक दर्जन पर 7 अक्‍टूबर को हमास के हमले में शामिल होने के निराधार आरोप लगाए थे।