6 मार्च 2024 - 07:56
इराकी प्रतिरोध ने इस्राईल के हैफ़ा एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले किये

इराक के इस्लामिक प्रतिरोध ने बुधवार सुबह घोषणा की है कि उन्होंने ग़ज़्ज़ा के समर्थन में, हैफा हवाई अड्डे के बिजली संयंत्र को ड्रोन हमले से निशाना बनाया है।

फिलिस्तीन के समर्थन में इस्राईल और अमेरिका के खिलाफ मोर्चा संभालने वाले यमन और इराकी प्रतिरोध ने अपने हमें का दायरा बढ़ा दिया है। इसी क्रम में इराकी दलों ने हैफा बंदरगाह के बाद अब हैफा एयरपोर्ट के ऊर्जा संयंत्र को ड्रोन हमलों का निशाना बनाया है।

इराक के इस्लामिक प्रतिरोध ने बुधवार सुबह घोषणा की है कि उन्होंने ग़ज़्ज़ा के समर्थन में, हैफा हवाई अड्डे के बिजली संयंत्र को ड्रोन हमले से निशाना बनाया है।

स्थानीय सूत्रों ने बुधवार सुबह खबर दी कि मक़बूज़ा फिलिस्तीन के हैफा में हवाई अड्डे के पास विस्फोट की आवाज़े सुनी गयी है। इसके कुछ देर बाद ही इराकी प्रतिरोध ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमने ग़ज़्ज़ा के समर्थन में, हैफा हवाई अड्डे के बिजली संयंत्र को ड्रोन हमले से निशाना बनाया है।