1 मार्च 2024 - 11:21
यमन के अलग अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन,इस्राईल से मुक़ाबले पर ज़ोर + वीडियो

यमन के विभिन्न शहरों में एक बार फिर ग़ज़्ज़ा के लोगों और फिलिस्तीनी प्रतिरोध के समर्थन में भव्य मार्च का आयोजन किया गया। सअदा में मार्च में शामिल लोगों ने "फिलिस्तीन अकेला नहीं, हम ग़ज़्ज़ा के साथ हैं" जैसे नारों के साथ विशाल मार्च किया गया। इस मार्च के अंतिम वक्तव्य में, प्रतिभागियों ने ज़ायोनी दुश्मन द्वारा जारी जनसंहार और फिलिस्तीन के समर्थन में यमनी राष्ट्र के खड़े होने के साथ-साथ यमन की कार्रवाई को जारी रखने पर जोर दिया गया।