19 फ़रवरी 2024 - 04:43
अमेरिका, तीन पुलिस अधिकारियों की गोली मार कर हत्या

मिनियापोलिस उपनगर में घरेलू दु‌र्व्यवहार की एक शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे दो पुलिस अधिकारियों और एक फायर फाइटर की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अमेरिका में गन कल्चर भयावह रूप ले चुका है। आए दिन कई लोग इस कल्चर की बलि चढ़ रहे हैं। ताज़ा घटनाक्रम में शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों और एक फाइटर अधिकारी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया है।

मिनियापोलिस उपनगर में घरेलू दु‌र्व्यवहार की एक शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे दो पुलिस अधिकारियों और एक फायर फाइटर की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिनेसोटा पुलिस एंड पीस आफिसर्स एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ब्रायन पीटर्स ने एक बयान में कहा- हम दुखी हैं। कानून का अनुपालन कराने वाला हमारा समुदाय दुखी है। हम इस भयानक क्षति से दुखी हैं।

मिनियापोलिस उपनगर में घरेलू दु‌र्व्यवहार की एक शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे दो पुलिस अधिकारियों और एक फायर फाइटर की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।